Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोमवार, 5 अक्टूबर को कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने कॉलेज और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद छात्रा के पिता ने हाथरस गेट थाने में तहरीर देकर किसी अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page