सादाबाद 06 अक्टूबर। 93 दिन तक बेटे के इंतजार में जिस घर की खुशियां जैसे थम गई थीं, उसी घर में खुशी लौट आई। सादाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई निवासी 16 वर्षीय अनुज चौधरी के घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव में अनुज के लौटने की खबर फैलते ही जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अनुज से मिलने उसके घर पहुंच रहे हैं। हालांकि घर लौटने के बाद अनुज फिलहाल बेहद शांत है। वह किसी से ज्यादा मिलना-जुलना नहीं चाहता और परिवार के बीच रहकर चुपचाप समय बिता रहा है। इसके बावजूद परिजनों के लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि उनका इकलौता बेटा अब उनके सामने और सुरक्षित है। अनुज 3 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया था। इससे पहले 25 जून को वह वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद आश्रम गया था, जहां उसने दीक्षा ली थी। बेटे के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने उसकी तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही परिजन लगातार अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे। 93 दिन तक चले इस इंतजार ने परिवार का सुख-चैन छीन लिया था। बेटे की तलाश में भटकते-भटकते जब परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा तो बीते शनिवार को उन्होंने वृंदावन के केली कुंज आश्रम के सामने धरना-प्रदर्शन किया। परिवार की मांग थी कि अनुज को तलाशकर उन्हें सौंपा जाए। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई और अनुज को बरामद कर लिया गया। सोमवार को पुलिस और बाल कल्याण समिति की आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद अनुज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। अनुज के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि घर आने के बाद उनकी बेटे से बात हुई। अनुज ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अब वह दोबारा कभी घर छोड़कर नहीं जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
महिला और उसकी मां के साथ मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : नहीं रहे पूर्व विधायक नवाब
November 24, 2026
विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष
November 24, 2026
महिला और उसकी मां के साथ मारपीट
November 24, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कार्पियो की
November 24, 2026
पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट का
November 24, 2026
पड़ोसी पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप,
November 24, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
November 24, 2026
Weather
Hathras
3:40 pm,
Nov 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





