हाथरस 06 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तालाब चौराहा, इगलास फाटक, हाथरस बाईपास सहित दुर्घटना संभावित एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने ओवरलोडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच करते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और नशे का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही अनधिकृत काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि सिग्नल का पालन, निर्धारित गति सीमा, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता, सुरक्षित यू-टर्न व पार्किंग और निर्धारित क्षमता के अनुसार सवारी बैठाने जैसे नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
October 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर
October 6, 2026
दाऊजी मेला देखकर लौट रहे दंपती की
October 6, 2026
कॉलेज गई 18 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
October 6, 2026
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संचारी रोग
October 6, 2026
सासनी : सेवा संकल्प अभियान के तहत
October 6, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस पर अभद्रता का आरोप,
October 6, 2026
सरस्वती विद्या मंदिर में विकास कार्य का
October 6, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
Oct 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









