Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद ०4 अक्टूबर। मुरसान रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। रसीदपुर निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र ठाकुर दास सादाबाद से अपने गांव जा रहे थे। बीएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचते ही बेकाबू टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हरेंद्र सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायल हरेंद्र सिंह को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हरेंद्र को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल युवक को लेकर आगरा रवाना हो गए। परिवार के लोग हरेंद्र की हालत को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page