Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद ०4 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई से पिछले 93 दिनों से लापता चल रहे 16 वर्षीय छात्र अनुज चौधरी के बरामद होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। शनिवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में अनुज की उसके परिजनों से मुलाकात कराई गई। तीन महीने से अधिक समय बाद बेटे को सामने देखकर परिवार की आंखें नम हो गईं। मां और बहन अनुज को देखकर भावुक हो उठीं। हालांकि, मुलाकात के बाद भी अनुज को अभी परिवार के सुपुर्द नहीं किया गया है। अनुज के लापता होने के बाद से ही परिवार उसकी तलाश में लगातार जुटा हुआ था। परिजन पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे तथा बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते रहे। परिवार की ओर से अनुज की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच शनिवार को उसके बरामद होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। रात में जब पुलिस ने परिवार की अनुज से मुलाकात कराई तो लंबे इंतजार के बाद मां ने बेटे को अपने सामने देखा। इस दौरान मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिवार के लिए यह पल राहत, खुशी और भावुकता से भरा रहा। परिजनों ने अनुज से बातचीत कर उसका हाल जाना। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग होने के कारण बाल कल्याण समिति के नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page