Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद ०4 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना में तैनात एक कर्मचारी ने मंस्या निवासी युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवक ने मोबाइल मांगकर कर्मचारी के नाम पर ऑनलाइन कर्ज लिया और हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। एदलपुर निवासी सुरेश कुमार आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं। वे गांव के होटल पर जाते थे, जहां उनकी मुलाकात मंस्या निवासी युवक से हुई। उक्त युवक उनसे मोबाइल मांगकर इस्तेमाल करता था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर सुरेश के नाम पर हजारों रुपये का कर्ज लिया और रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। धोखाधड़ी का पता चलने पर सुरेश अपने गांव के धर्मपाल सिंह और प्रवीन कुमार के साथ आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी और उसके पिता ने सुरेश को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, मामला आगरा का होने से यहां दर्ज नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page