Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 अक्टूबर । राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में विधानसभा सादाबाद क्षेत्र में प्रवीन कुमार पौनियां (करील) के नेतृत्व में चल रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान समस्त ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं फूल बरसाकर प्रवीन कुमार पौनियां का अभिनंदन किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया तथा महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के तहत नगला ब्राह्मण, नगला रमजु, नगला प्राण, नगला भोल, नगला विशी, नगला मैया, धाधऊ, नगला चिक्की, नगला मनी, नगला शेवा, चौबारा, रतिया एवं शिखरा सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान प्रवीन कुमार पौनियां ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय मुद्दों को सुना। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा महिलाओं और युवाओं से संवाद कर नारी सम्मान एवं जनसरोकारों को लेकर अपनी बात रखी। प्रवीन कुमार पौनियां ने कहा कि जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार से जुड़कर जनसंवाद का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जगह-जगह मिले ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत और उत्साह ने यात्रा को जनसंवाद का रूप दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page