Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 03 अक्टूबर । ग्राम पंचायत प्रशासक पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और शिकायतकर्ता को धमकी देने के आरोप में मुरसान पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रशासक देवेंद्र सिंह और उसके भतीजे श्यामसुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ऑडियो और वीडियो की जांच कर रही है।व् खजुरिया निवासी अवनीश वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत प्रशासक देवेंद्र सिंह ने ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे संबंधित एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली मारने और पीतल भरने जैसी धमकी देने की बात कही गई है। आरोप है कि देवेन्द्र सिंह पहले से ही गुंडा गर्दी और बिना लाइसेंस हथियारों में लिप्त रहा है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासक के भतीजे श्यामसुंदर पर भी सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से नाराज ब्राह्मण समाज के लोग बृहस्पतिवार को मुरसान कोतवाली पहुंचे थे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के देवेन्द्र और उनके भतीजे श्याम सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन शनिवार को अवनीश वशिष्ठ ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ तहसील सदर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओपी आर्य और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने मुरसान कोतवाली प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें कोतवाली से हटाने की मांग की है। अवनीश वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठी शिकायत देकर कार्रवाई कराई जा सकती है। उनका कहना है कि यदि पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम करती तो आठ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती। आरोप है कि इस दौरान पुलिस उन्हें लगातार गुमराह करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page