Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। गांव लहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छेदा लाल मूढ़ की 134वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप प्रधान वाल्मीकि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संध्या आर्य, उमाकांत, देवराज, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल और अभिषेक रंजन आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चंद्रपाल सिंह ने की, जबकि संचालन जगदीश आर्य ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रवीण उपाध्याय एवं प्रभाकर शर्मा ने किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छेदा लाल मूढ़ के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही देश को आजादी मिली। उनकी स्मृतियों और आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय छेदा लाल मूढ़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अलीगढ़ से पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, कांमे स गौतम, देवेंद्र गौतम, दिनेश चौधरी, प्रधान पति कृष्ण कौशिक, दिनेश गांधी, रघुनाथ प्रसाद, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. मनोज शर्मा, जगदीश प्रसाद, शिवचरण, हरीश उपाध्याय, रोहित, आदित्य उपाध्याय, योगेश, सुरेंद्र शर्मा, लव वार्ष्णेय, तरुण चौधरी, जैकी, सुमित कुमार, ललितेश वर्मा, श्रेयांशी वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, शालू वार्ष्णेय, नीरू वार्ष्णेय, बेबू चौधरी, प्रीती चौधरी, शेखर गोस्वामी और विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का भाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page