सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 अक्टूबर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज मंदिर बगीची परिसर में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित व संचालित श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस चौथे दिन द्वितीय श्रीराधांचल लीला संस्थान के पात्र कलाकारों के द्वारा मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम व उनके तीन अनुज भ्राता छोटे भाईयों की बारात शोभायात्रा नगर में हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनके तीन अनुज भ्राता छोटे भाई भरत,लक्ष्मण,शत्रुघ्न की बारात नगर के वार्ड संख्या पांच के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैंया के मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा के मुख्य बाजार,मोहल्ला कुरैशियान,चर्च बाजार,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग अंडौली तिराहा,मोहल्ला दखल,श्री हनुमान मंदिर,कछियान कलां,प्राचीन शिव टुकिया मंदिर,मोहल्ला शीशग्रान,मोहल्ला अहीरान,किला खेडा,प्राचीन पथवारी बडी शीतला देवी महामाई चामुंडा माता मंदिर,प्राचीन छोटी पथवारी शीतला देवी मंदिर से होते हुए प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो के साथ मिलकर पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर पति सुमंत किशोर सिंह सपा के वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता एवं कार्यकर्ता ने विधि विधान के साथ श्रीराम बारात में शामिल सभी देवी देवताओं भगवान श्री महाकाल शिव माता पार्वती,राजा दशरथ,कुलगुरू महर्षि वशिष्ठ,गुरू विश्वामित्र,विघ्न विनायक भगवान श्री गणपति गणेश जी की वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन परम्परागत तरीके से आरती उतारकर शुभारंभ किया।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनके तीनों अनुज छोटे भाई भरत,लक्ष्मण,शत्रुघ्न की बारात शोभायात्रा प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊ जी महाराज रेवती मैया के दरबार से प्रारंभ होकर बैंड बाजों के अलावा डी.जे.साउंड सिस्टम पर नृत्य कलां कर प्रदर्शन कर रहे अलीगढ अखाडे के नाग नागिन व भगवान महाकाल शिव पार्वती के स्वरूप कलाकारों के साथ निकाली गई।भगवान श्रीराम व उनके तीनों अनुज भाईयों की शोभायात्रा को देखने के लिए जगह जगह पर महिलाओं की भीड दिखाई दी।भगवान श्रीराम व उनके तीनो भाईयों की जगह जगह पर नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर आरती उतारकर स्वागत कर प्रसाद भी वितरित किया।भगवान श्रीराम की बारात में फिल्मी आधारित तर्ज पर संगीतबद्ध किए जा रहे गानों पर युवा वर्ग के बारातियों के द्वारा डांस करते हुए दिखाई दिए।भगवान श्रीराम की बारात में शामिल बारातियों के द्वारा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्रीराम की बारात व भगवान शिव पार्वती के अलावा नाग नागिन के नृत्य कलां ने सभी को आकर्षित कर दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ में संचारी रोगों की रोकथाम को
October 1, 2026
घर के बाहर बैठे बुजुर्ग से मारपीट
October 1, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, हाईवे पर
October 1, 2026
मुरसान : घर में घुसकर महिलाओं से
October 1, 2026
मुरसान : ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र
October 1, 2026
अपराध निरोधक समिति ने नवागत डीएम सत्य
October 1, 2026
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर में
October 1, 2026
Weather
Hathras
10:08 pm,
Oct 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








