Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अक्टूबर। अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त ओपी आर्य 3 अक्टूबर को हाथरस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सदर तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे और फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लेंगे। मंडलायुक्त के दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह जिला चिकित्सालय, नगर पालिका परिषद, हाथरस सीवरेज स्कीम तथा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त मंशा राम यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई है। मंडलायुक्त के निरीक्षण को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page