Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अक्टूबर। बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने की। हिंदी पखवाड़े के दौरान भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई थीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। भाषण प्रतियोगिता में पलक स्वामी, निबंध प्रतियोगिता में विशाल कुमार, स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में विधि शर्मा तथा स्लोगन प्रतियोगिता में पूर्णा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुनन्दा महाजन, प्रोफेसर चंद्रशेखर रावल, प्रोफेसर राजेश कुमार (हिंदी), डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर एम.पी. सिंह, डॉ. प्रेम किशोर, डॉ. बृजेश कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के आयोजन में प्रोफेसर सुनन्दा महाजन एवं विभागीय सहयोगियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रति निरंतर रुचि बनाए रखने और हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page