Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितंबर। जनपद जनक एवं विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित श्री रामवीर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में रविवार को श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सामान्य अध्ययन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, स्मार्टफोन एवं साइकिल सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय, मां रामवती देवी शिक्षा समिति के प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख मुरसान श्री रामेश्वर उपाध्याय एडवोकेट, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक श्रीमती कल्पना उपाध्याय, हाथरस सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, हाथरस विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विनोद उपाध्याय, पूर्व एमएलसी श्री मुकुल उपाध्याय, मां रामवती महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत सिसोदिया तथा द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान मां रामवती महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत सिसोदिया ने बताया कि सामान्य अध्ययन परीक्षा में सीनियर वर्ग के 390 तथा जूनियर वर्ग के लगभग 500 विद्यार्थी सफल रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सीनियर एवं जूनियर वर्ग में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल पांच साइकिल और 30 स्मार्टफोन प्रदान किए गए, जबकि सभी सफल परीक्षार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में रितु पचौरी, मां रामवती महाविद्यालय तथा प्रिंस भारद्वाज, पीसी बागला डिग्री कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रशांत उपाध्याय, मां कपूरि देवी आईटीआई कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि शिवानी दुबे एवं प्रेम कुमार, पीसी बागला डिग्री कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ध्रुव शर्मा, किरण कश्यप, दीपक राठौर, लवकुश शर्मा, भरत वार्ष्णेय, डेपी कौशिक, यश कुमार, आदित्य सिंह, शिवम कुमार, अपेक्षा शरोती, योगिता पचौरी, गोविंद, मोनिका त्रिपाठी एवं अंकित कुमार को भी स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परीक्षा के कला संकाय में प्रसून कुमार दीक्षित प्रथम, यानी सिसोदिया द्वितीय और किरण तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कॉमर्स संकाय में लक्ष्य बंसल प्रथम, पार्थ खंडेलवाल द्वितीय तथा अंसुल अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों में अथर्व गुप्ता, बीएलएस प्रथम, कार्तिक खासा, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा यश गोस्वामी, एसएसकेएच चंदेल इंटर कॉलेज तृतीय रहे। कक्षा 7 से 8 वर्ग में मोनिका सिंह, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, प्रवल प्रताप सिंह, पावना स्कूल हाथरस द्वितीय तथा साक्षी कुमारी, मां शीला देवी कॉन्वेंट स्कूल तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 10 वर्ग में मुस्कान शर्मा, एसएसएलए इंटर कॉलेज हाथरस प्रथम, श्रेय चौधरी, सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वितीय तथा वर्षा सेंगर, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तृतीय रहीं। कार्यक्रम में द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। समारोह में स्वर्गीय पंडित रामवीर उपाध्याय की स्मृतियों को भी याद किया गया और शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान का उल्लेख किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मां रामवती महाविद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत सिसोदिया के साथ श्रीमती डॉ. सुनीता उपाध्याय, श्री गोपाल शर्मा, श्री अखिल उपाध्याय, श्री सौरभ खुराना एवं श्री अभिषेक शर्मा तथा द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मुकेश शर्मा के साथ धर्मेश कुमार शर्मा, श्रीमती कुमुद वार्ष्णेय, श्रीमती दीपशिखा गुप्ता, मिस नम्रता सिंह, मिस रक्षा अमोरिया, श्रीमती तिपिसा जैन एवं लक्ष्मण शर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। पंडाल को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने में श्री वंश पाराशर, श्री आशिक, श्री गोपाल, श्रीमती शिवानी एवं श्रीमती पूजा का भी योगदान रहा। समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page