Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितम्बर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य के बीच यह प्रदर्शनी जन-जागरूकता का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों की जनसेवा से जुड़े कार्यों तथा सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकास से संबंधित विषयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही लोगों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न संदेश एवं जानकारी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में ‘सेवा से समृद्धि की ओर’ की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ युवा, महिला, किसान तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों को चित्रों और संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आत्मनिर्भरता और विकास से संबंधित जानकारी भी प्रस्तुत की गई है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को कृषि एवं आत्मनिर्भरता तथा वंचित वर्गों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है। मेले में पहुंचने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रचार साहित्य भी वितरित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाती है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मेला परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page