Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितम्बर। जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप, नोएडा द्वारा जनपद हाथरस के विभिन्न विकास खंडों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन एवं चयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना, आयु 19 से 45 वर्ष, न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक होने के साथ कंप्यूटर का ज्ञान तथा आयु 21 से 45 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकतालिका, दो फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। चयनित अभ्यर्थी के लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुल्क निर्धारित किया गया है।

इन तिथियों पर लगेंगे भर्ती शिविर

  • 28 सितंबर 2026 — विकास खंड सादाबाद परिसर
  • 29 सितंबर 2026 — विकास खंड सहपऊ परिसर
  • 30 सितंबर 2026 — विकास खंड हसायन परिसर
  • 1 अक्टूबर 2026 — विकास खंड सासनी परिसर
  • 3 अक्टूबर 2026 — विकास खंड सिकंदराराऊ परिसर
  • 5 अक्टूबर 2026 — विकास खंड मुरसान परिसर
  • 6 अक्टूबर 2026 — विकास खंड हाथरस परिसर

सभी भर्ती शिविर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी, साथ ही अन्य जिलों के युवा भी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकास खंड परिसर में पहुंचकर भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार चयनित युवाओं को परी चौक, नोएडा में आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद स्थायी रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। चयनित कर्मचारियों को 16,000 से 22,000 रुपये तक वेतन के साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, वर्दी, प्रमोशन तथा आवास एवं मेस की रियायती दर पर सुविधा दिए जाने की जानकारी दी गई है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9289153551 और 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page