Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितम्बर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाथरस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी में डॉ. सतीश वर्मा को अध्यक्ष, डॉ. भरत यादव को सचिव तथा डॉ. दिव्यांश गवार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना। बैठक अलीगढ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों की एकजुटता सम्मान और हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी को भी प्रभावी ढंग से निभाएगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय तथा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. सतीश वर्मा ने कहा आईएमए चिकित्सकों का एक सशक्त मंच है। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी चिकित्सकों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाए। चिकित्सकों के हितों के साथ साथ समाज के स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

सचिव डॉ. भरत यादव ने कहा नई जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आईएमए की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। चिकित्सकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित के कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।साथ ही शासन प्रशासन से समन्वय के साथ गरीब असहाय पीड़ितों के लिए बनायी गई सरकारी योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने का कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्यांश गवार ने कहा कि आईएमए की वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता अनुशासन और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की प्रत्येक गतिविधि को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और चिकित्सकों की एकजुटता के माध्यम से को और अधिक प्रभावशाली एवं सक्रिय संगठन बनाया जाएगा। पूर्व कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा, सचिव डॉ अमित साहनी व कोषाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फूलमालाओं के साथ नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page