हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। गांव के ही एक युवक पर शराब के नशे में बच्चे से मारपीट और कुकर्म करने का आरोप है। बच्चे के परिवार ने मुरसान कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान भेजा है। बच्चे के दादा ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उनके बेटे और बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके दो नाती हैं। बड़ा नाती उनके साथ रहता है, जबकि छोटा नाती अपनी बुआ के घर रहता है। शुक्रवार शाम उनका 14 साल का नाती गांव के पास अपने माता-पिता की समाधि पर गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे गलत नीयत से पकड़ा और कुकर्म किया। बच्चे ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद परिवार ने मुरसान कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल जांच कराया। आरोपी गांव से फरार हो गया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलायतन विश्वविद्यालय के डा. केके शर्मा फिजियो
November 6, 2026
मंगलायतन विद्यार्थियों के शोध प्रोजेक्ट का भारत-जर्मनी
November 6, 2026
मथुरा : राजीव एकेडमी के दिवाली हाट
November 6, 2026
ठेकेदारी का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता,
November 5, 2026
आलू की बुवाई के दौरान हाईटेंशन लाइन
November 5, 2026
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,
November 5, 2026
देशी शराब की दुकान पर फ्री में
November 5, 2026
Weather
Hathras
7:28 pm,
Nov 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







