Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के निर्देशन में शनिवार को श्री मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की चारों तहसीलों की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में सिकंदराराऊ की टीमों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सेंगर, प्रबंधक सुधीर सेंगर एवं प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले कराए गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं दर्शक मौजूद रहे।

19 वर्षीय बालक वर्ग में सिकंदराराऊ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि हाथरस की टीम उपविजेता रही। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में भी सिकंदराराऊ विजेता और हाथरस उपविजेता रहा। 17 वर्षीय बालक वर्ग में हाथरस की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिकंदराराऊ की टीम उपविजेता रही। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में सिकंदराराऊ विजेता और सासनी की टीम उपविजेता रही। 14 वर्षीय बालक वर्ग में सासनी को विजेता घोषित किया गया। वहीं 14 वर्षीय बालिका वर्ग में सिकंदराराऊ ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि सासनी की टीम उपविजेता रही। इस प्रकार प्रतियोगिता के छह वर्गों में सिकंदराराऊ ने चार वर्गों में विजेता बनकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता का संचालन सत्यपाल सिंह एवं जितेंद्र सिंह जादौन ने किया। निर्णायक की भूमिका अजय कुमार सिंह, होमेश्वर शर्मा, मुलायम सिंह, सचिन शर्मा, जहांगीर हाशमी, प्रमोद कुमार, सत्यपाल सिंह, मनोज शर्मा, संजय सेंगर, संतोष कुमार, साधना यादव एवं बलीउज्जमा खां सहित अन्य ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब 30 सितंबर को कासगंज में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े शिक्षकों ने चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page