Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 सितम्बर। मई खंदौली मार्ग से अभयपुरा जाने वाले रास्ते पर बीती रात एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। अभयपुरा गांव के रहने वाले अजीत कुमार उर्फ विश्शु पुत्र नवीन सिंह और देवा पुत्र भगवती प्रसाद मजदूरी करके मोपेड से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों अविवाहित थे। गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अजीत कुमार उर्फ विश्शु की मौत हो गई, जबकि देवा का इलाज अभी जारी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिवार और गांव में हाहाकार मच गया। गमगीन माहौल में अजीत का अंतिम संस्कार किया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page