Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 सितम्बर। आगरा की ओर से सादाबाद आ रही एक युवती का पर्स ऑटो में गायब हो गया। युवती ने ऑटो में साथ बैठी दो महिलाओं पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। पर्स में करीब 850 रुपये के अलावा नौकरी से जुड़े जरूरी कागजात और अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ के लिए निगरानी में ले लिया। युवती आगरा से अपने मामा के यहां सादाबाद आ रही थी। ऑटो में उसके साथ दो और महिलाएं भी बैठी थीं। सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद युवती ने अपना पर्स देखा तो वह गायब था। युवती ने तुरंत अपने भाई को इसकी जानकारी दी, जो उसे लेने आया था। भाई-बहन ने ऑटो का पीछा किया और चंदपा गांव के पास उसे रोक लिया। उन्होंने ऑटो में बैठी दोनों महिलाओं को उतारा और उनकी तलाशी ली। हालांकि, तलाशी में पर्स नहीं मिला, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। दोनों महिलाएं खुद को बेगुनाह बताती रहीं। पुलिस को बुलाने की बात कहने पर दोनों महिलाओं ने कथित तौर पर पर्स रास्ते में फेंकने की बात मान ली। उन्होंने युवती को पर्स में रखे करीब 850 रुपये वापस कर दिए। लेकिन युवती ने रुपये लेने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे पर्स चाहिए, क्योंकि उसमें नौकरी से जुड़े जरूरी कागजात और अन्य दस्तावेज थे। मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण दोनों महिलाओं को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें एक पाउडर मिला, जिसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि दोनों महिलाएं आगरा की रहने वाली हैं। बाद में, जब महिलाओं ने पर्स को तलाशा तो युवती का पर्स भी मिल गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page