
हाथरस 19 सितम्बर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पहले विभिन्न खेलों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए हाथरस में निर्धारित तिथियों पर चयन प्रक्रिया होगी। चयनित खिलाड़ियों को इसके बाद मंडल एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 22 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वाराणसी में आयोजित होगी। जूनियर बालक कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल्स 22 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 23 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, इटावा में होगी।
सीनियर पुरुष एथलेटिक्स के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 23 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 24 सितंबर को अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 8 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, इटावा में आयोजित होगी। वहीं सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल्स 24 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी। सब-जूनियर बालक हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल्स 25 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 26 सितंबर को अलीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर तक इटावा में होगी। जूनियर बालक/बालिका बैडमिंटन के जिला स्तरीय ट्रायल्स 30 सितंबर को सुबह 11 बजे हाथरस में और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक उन्नाव में आयोजित की जाएगी। इसी तरह सीनियर महिला हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल्स 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हाथरस में होंगे। सब-जूनियर बालिका बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल्स 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में तथा मंडल स्तरीय ट्रायल्स 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अलीगढ़ में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित की जाएगी। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।








