Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ‘आशीर्वाद का दिया’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, पूर्णकालिक शिक्षिकाओं, विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाओं ने ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया। बालिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हसायन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा सहित विद्यालय की बालिकाएं, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के लिए पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली तैयार कर अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सेवा, संस्कार, रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकार की भावना को बढ़ावा देना तथा सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page