
हाथरस 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेडियम की विभिन्न खेल अवस्थापनाओं में प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों द्वारा 551 आशीर्वाद के दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुजी यादव, वर्षा रानी, अंसार हुसैन, सीमा सागर, असलम खां, दीपा कश्यप, सुनील सहित जिला खेल कार्यालय के प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










