Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में ‘हाथरस का इतिहास’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, विजय सिंह प्रेमी, आशु कवि अनिल बौहरे सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं काव्य पाठ के साथ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हाथरस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शहर से जुड़ी ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम संयोजिका मनु दीक्षित ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया। वक्ताओं ने हाथरस की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों पर चर्चा करते हुए नई पीढ़ी को अपने इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में हाथरस के इतिहास और उसकी विरासत से जुड़ी जानकारी सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page