Hamara Hathras

Latest News


हाथरस (मुरसान) 16 सितम्बर। कस्बा मुरसान के पोखर मोहल्ले के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर बुधवार सुबह सड़क किनारे दो बोरों में संदिग्ध मांस मिला है। इससे इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।बुधवार की सुबह सड़क किनारे दो बोरे भरा हुए मांस आसपास के लोगों को पड़ा हुआ मिला। इनमें से एक बोरा फटा हुआ था और कुत्ते उसमें से मांस खा रहे थे। यह देखकर आसपास के लोगों को पहले लगा कि यह किसी इंसान का शव हो सकता है। लेकिन जब पास जाकर देखने पर उन्होंने अनुमान लगाया कि यह किसी पशु का मांस है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बोरों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी के जरिए संदिग्ध मांस के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की असली पहचान और उससे जुड़ी स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध मांस से भरे बोरे सड़क किनारे किसने और किन हालात में छोड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page