
हाथरस 16 सितम्बर। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना नारखी, जिला फिरोजाबाद के बड़ा गांव निवासी अंकुल उनकी 19 वर्षीय बेटी को 7 सितंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर बेटी की तलाश कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई अजयराज पाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








