Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 सितम्बर। क्षेत्र के गांव कलुआ नगरिया निवासी एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अल्का पत्नी मोनू उर्फ गौरव ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं और बात-बात पर मारपीट करते हैं। आरोप है कि उसका पति मोनू उर्फ गौरव शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। महिला ने बताया कि उसके पास एक भैंस है, जिसके दूध की बिक्री से वह अपना और अपने बेटे का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि ससुरालीजन उसे कई बार घर से भी निकाल चुके हैं। महिला का कहना है कि नौ सितंबर को वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी सास, ससुर, देवर, देवरानी और ननद ने एकराय होकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान घर का सामान भी तोड़ दिया गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने चोरी से मायके वालों को फोन किया, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ मायके ले गए। मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आईं। उसका मुरसान में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page