Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। इगलास बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है। सड़क पर हुए विवाद के दौरान ई-रिक्शा चालक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा को रोके जाने के बाद चालक ने पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने के कारण बाईपास रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा चालक की पहचान अलीगढ़ के बसेली कारस निवासी प्रमोद कुमार पुत्र विजय पाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि ई-रिक्शा अलीगढ़ का पंजीकृत था और वह हाथरस में बिना परमिट के निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा को चेकिंग के लिए रोक लिया। आरोप है कि कार्रवाई के लिए रोके जाने पर चालक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा और पुलिसकर्मी से बहस करते हुए विवाद करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। यातायात निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और ई-रिक्शा बिना परमिट तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते उसे रोका गया था। यातायात निरीक्षक की ओर से चालक के मानसिक रूप से ठीक न होने की बात भी कही गई है, हालांकि इसकी चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page