हाथरस 16 सितम्बर। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए गऊशाला रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास से गुड्डू पुत्र मुन्ना निवासी नाई का नगला, थाना कोतवाली नगर, हाथरस को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 410/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 से वर्ष 2026 तक के मामले शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम थाना कोतवाली नगर द्वारा की गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे
September 16, 2026
चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के
September 16, 2026
सासनी की बेटी मेघना चौधरी का भारतीय
September 16, 2026
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 16, 2026
दवा लेने जा रहे युवक को रास्ते
September 16, 2026
लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे दबंग, महिला
September 16, 2026
घर में घुसकर महिला से मारपीट, बीच-बचाव
September 16, 2026
Weather
Hathras
10:54 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








