Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं के लिए सितंबर का महीना खुशियों और राहत भरा रहने वाला है। त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों के चलते आने वाले महज 15 दिनों में परिषदीय स्कूलों समेत तमाम स्कूल-कॉलेजों में कुल चार दिन अवकाश रहेगा। लगातार मिलने वाली छुट्टियों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। बेसिक शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 17 सितंबर को देवछठ के पावन पर्व पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 सितंबर को रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। वहीं 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अवकाश रहेगा और 27 सितंबर को रविवार होने के चलते स्कूल बंद रहेंगे। लगातार त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों से बच्चों को पढ़ाई और होमवर्क के बीच परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही त्योहार मनाने और मौज-मस्ती का भी अवसर मिलेगा। अभिभावकों के लिए भी यह समय बच्चों के साथ पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page