
हाथरस 12 सितम्बर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 13 सितंबर 2026 को प्रगतिपुरम उपकेंद्र के अंतर्गत ओल्ड इंडस्ट्रियल फीडर पर ट्री कटिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रस्तावित है। ट्री कटिंग कार्य के चलते इस दौरान गिर्राज कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, विष्णुपुरी, विवेकानंद नगर, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग, माधव कुंज, वसुंधरापुरम, राधा सिटी, अनमोल व्यू, गंगा नगर और प्रकाश टेक्सटाइल सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखें तथा विभागीय कार्य में सहयोग करें। विभाग ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।







