Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि आठ सितंबर की दोपहर उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बड़ी बेटी ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाला लकी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। पिता की शिकायत पर चंदपा पुलिस ने नामजद लकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page