Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण में आने वाले 18 वर्ष से कम आयु के प्रशिक्षार्थियों एवं शौकिया खिलाड़ियों का पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण खेल साथी पोर्टल पर विकसित ‘Athlete Registration for Training’ मॉड्यूल के माध्यम से किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी हाथरस ने बताया कि प्रशिक्षण लेने अथवा शौकिया रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित विभागीय शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाने और निर्धारित शुल्क प्राप्त होने पर खिलाड़ी का पहचान पत्र (ID Card) पोर्टल पर स्वतः जनरेट हो जाएगा। खिलाड़ी इसे स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।

बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगा स्टेडियम में प्रवेश

उप क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर खिलाड़ी की आईडी प्रदर्शित होने के बाद ही उसे स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में प्रशिक्षण अथवा शौकिया खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे खेल साथी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने, निर्धारित शुल्क जमा करने तथा आईडी कार्ड डाउनलोड करने के बाद ही स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page