हाथरस (मुरसान) 05 सितम्बर। आरबीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रजनीश कुमार एवं सोनिया सिंह ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को विशेष उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक रजनीश कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और बच्चों के भविष्य को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मान और प्रशंसा पाकर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
11:57 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









