Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। चंदपा थाना क्षेत्र के कुम्हरई मोड़ स्थित एक ढाबे पर हुए विवाद के बाद पीड़ित के घर पहुंचकर मारपीट किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। नगला खिरनी निवासी फरमान खां के अनुसार वह अपने साथी भुल्ली के साथ कुम्हरई मोड़ स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुम्हरई निवासी अभिषेक, कुलदीप, बिल्लू और उनके तीन अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कार में तोड़फोड़ करने और हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। हमले में भुल्ली के सिर में गंभीर चोट आई। फरमान का आरोप है कि ढाबे पर हुए विवाद के बाद आरोपित उनके घर तक पहुंच गए और वहां स्वजन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घर पर हुई इसी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर चंदपा पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक, कुलदीप, अमरजीत और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page