
हाथरस 02 सितम्बर । 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू कोटा रोड के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य के चलते 3 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान वाला पट्टी, महौर बस्ती, विद्यापति नगर, लाला का नगला, वसुंधरा एन्क्लेव, मुरसान गेट, विद्यापति नगर, लक्ष्मी नगर, विजय नगर, जागेश्वर गेट, हीरा लाल क्वार्टर, शांति कुंज, लाला का नगला, नाई का नगला, संस्कार सिटी, प्रेमनगर, घंटा घर, प्रकाश टॉकीज के पास सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।











