सादाबाद 25 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में गृहक्लेश से परेशान एक अविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय आदित्य कुमार उर्फ बौना ने अपने घर के कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों को जानकारी होने पर वे उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार पुत्र रामगोपाल सिंह के परिवार में पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी कारण युवक मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने जैसे ही आदित्य को अचेत अवस्था में देखा, वे उसे तुरंत नीचे उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचे। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत के पीछे गृहक्लेश को मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस घटना से पूर्ण रूप से अनजान है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : शिव महापुराण कथा में महिला
August 25, 2026
मुरसान : बारिश के लिए युवक ने
August 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर चलने से मना करने
August 25, 2026
मीतई बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर
August 25, 2026
मधुगढ़ी में वृद्धा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम
August 25, 2026
जमीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडे और
August 25, 2026
मेडिकल रिपोर्ट में अधिक चोटें दिखाने का
August 25, 2026
Weather
Hathras
9:55 pm,
Aug 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











