हाथरस 24 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी नरेश प्रधान का साकेत कॉलोनी में शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान विकास पौरुष ने रजत चौधरी एवं नरेश प्रधान को अंगवस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा भी जताई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शशि कुलश्रेष्ठ (ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हाथरस), यतेंद्र यादव, नरेश मीना (ब्लॉक मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ, हाथरस), गौरव ठाकुर, अखिलेश सारस्वत, विवेक सिंह पौरुष, मोहित उपाध्याय, लक्ष्य पौरुष, कुशाग्र पौरुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान,
August 24, 2026
श्री महेशचन्द्र अग्रवाल (श्री बालाजी मार्बल्स एण्ड
August 24, 2026
सोमवार (24/08/26) श्रावण माह के अंतिम सोमवार भव्य
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी
August 24, 2026
प्राचीन श्री शिव मंदिर पर शिव भक्तों
August 24, 2026
हाथरस में भीषण सड़क हादसा: स्कूलबस और
August 24, 2026
Weather
Hathras
10:16 pm,
Aug 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













