
हाथरस 20 अगस्त । श्री रेवती मैया मेला के पांचवें दिन खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती जागरण पार्टी श्याम दहलवी के संचालन एवं प्रमोद दहलवी के संयोजन में हुआ। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक खाटू श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू तथा प्रमुख उद्योगपति नन्नुमल सुपारी वालों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों नीरज मस्ताना, रश्मि गुप्ता और नितिन उपाध्याय वृंदावन वालों ने खाटू श्याम जी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, रामेश्वर चौहान एडवोकेट, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, आशीष भारद्वाज, अवधेश कौशिक, सेतू शर्मा और राजू वार्ष्णेय एडवोकेट सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।












