Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/हसायन 18 अगस्त। ब्लॉक हसायन के गांव भैंकुरी में प्रसव के दौरान नवजात शिशु और उसकी मां की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की टीम ने जांच की। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम और डॉ. प्रीति ने मृतका सोनम पत्नी पूरन के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान डॉक्टरों की टीम को पता चला कि सोनम को निर्धारित समय से करीब पांच सप्ताह पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। प्रसव के दौरान बच्चे का जन्म शुरू हुआ, लेकिन डिलीवरी के समय नवजात का सिर अंदर ही फंस गया, जिसके कारण नवजात की मृत्यु हो गई। इसके बाद सोनम की हालत भी गंभीर हो गई और उसकी जान नहीं बच सकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाने के बाद मामले की विस्तृत जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच की विस्तृत आख्या तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। विभाग द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page