Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। सादाबाद के कश्यपनगर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता अंजली पत्नी रतनेश के अनुसार उसकी शादी 25 नवंबर 2025 को अलीगढ़ के इगलास निवासी रतनेश कुमार के साथ मोहनलाल फार्म हाउस में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रतनेश कुमार, सास, ससुर, जेठ, जिठानी, ननदों समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और उत्पीड़न किया जाता रहा। अंजली ने आरोप लगाया कि छह जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की और गले में फंदा डालकर पंखे से लटकाने का प्रयास किया। इसके बाद 13 फरवरी को भी उसके साथ मारपीट की गई और उसे स्टेट बैंक सादाबाद के पास छोड़ दिया गया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page