Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला लच्छी गांव में बृहस्पतिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़ ली। महिला को तार से अलग करने के लिए मुरसान और चंदपा थाने की पुलिस फोर्स के साथ करीब 20 महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे महिला को तार से अलग किया जा सका। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। बताया गया कि मामला करीब तीन वर्ष पहले हुई एक मौत से जुड़ा है। ग्राम प्रधान विशपाल चौधरी के अनुसार, तीन साल पहले पूनम के घर आए मुनेंद्र की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। नगला लच्छी में करीब 25 साल पुराना बिजली का खंभा एक मकान की दीवार के बीच धंसा हुआ था और क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली विभाग द्वारा मंगलवार से खंभा बदलने का काम शुरू किया गया था। इसके चलते तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। परिवार की मांग थी कि उनके मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को पूरी तरह हटाया जाए। बिजली विभाग ने पुराना खंभा हटाकर कुछ दूरी पर नया खंभा लगा दिया, जिससे विद्युत तार मकान से दूर हो गए। इसके बावजूद परिवार पूरी लाइन हटाने की मांग पर अड़ा रहा। इसी विवाद के बीच बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पूनम ने हाईटेंशन लाइन पकड़ ली। मामले में बिजली निगम के अवर अभियंता विकास कुमार की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ जेएस अस्थाना के अनुसार, पूनम समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपियों में पूनम, लता, राम प्रसाद, प्रतिमा और लांगुरिया शामिल हैं।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page