
हाथरस 18 अगस्त। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का भौतिक मिलान किया और बिक्री व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को रैंडम आधार पर एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर शराब का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि प्रत्येक बोतल की बिक्री POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही की जाए। आबकारी विभाग ने विक्रेताओं को निर्धारित नियमों और बिक्री प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिए।












