Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान बचने के लिए युवक छत पर चढ़ गया, जहां खुले पड़े विद्युत तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी और बाद में बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव सठिया निवासी राकेश पुत्र फागुनी सिंह (36) के परिवार और पड़ोसियों के बीच रविवार शाम गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। इसी दौरान राकेश वहां से बचने के लिए छत पर चला गया। बताया जा रहा है कि छत पर खुले पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले अरमान के परिवार के लोगों ने राकेश की बेटी के साथ गाली-गलौज की थी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट में राकेश की पत्नी के सिर में भी चोट आई। इसी दौरान राकेश बचने के लिए छत पर पहुंचा, जहां विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर सकती है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page