Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के साथ शहर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पुलिस ड्यूटी एवं कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर मौके पर व्यवस्थाएं परखीं। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को कांवड़ मार्ग पर लगातार सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिसकर्मियों को किसी भी स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं कांवड़ श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान निर्धारित कांवड़ मार्ग और यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। हाथरस पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page