हाथरस 18 अगस्त। शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में टीम ने थाना मुरसान एवं कोतवाली हाथरस क्षेत्र के बड़ा बाजार, रामलीला बाजार और मुरसान चौराहे के आसपास दुकानों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों पर काम कर रहे अथवा बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त छह बच्चों का रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में थाना एएचटी के उपनिरीक्षक राजीव कुमार, आरक्षी सूर्यकांत, महिला मुख्य आरक्षी योगेश सेंगर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्रा, सहायक कर्मी प्रेमपाल सिंह तथा एक्सीलेंट सिविल एकेडमी के सहयोगी योगेश पचौरी और डोरीलाल सिंह शामिल रहे। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों एवं आमजन को बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति जैसी कुप्रथाओं को रोकने के प्रति जागरूक किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : नामजदों ने की दुकानदारों के
August 18, 2026
हसायन : मोबाइल को लेकर विवाद दो
August 18, 2026
सिकन्दराराऊ : पीएनबी से 14 हजार रुपये
August 18, 2026
रोडवेज के संविदा केंद्र प्रभारी पर विभागीय
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
Weather
Hathras
10:25 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













