Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आबकारी टीम हाथरस ने 16 अगस्त को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सिंघी में अवैध रूप से मदिरा की बिक्री की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर नियमानुसार दबिश एवं जांच की कार्रवाई की। आबकारी टीम ने संदिग्ध स्थानों पर जांच की, लेकिन किसी भी घर से वैध अथवा अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को अवैध शराब की बिक्री या भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल आबकारी अथवा पुलिस विभाग को देने के लिए जागरूक किया। टीम ने लोगों को विभागीय टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी और अवैध मदिरा के कारोबार की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page