Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा। चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को ट्रायल के दौरान अपने साथ आयु संबंधी प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी ने पात्र बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page