
हाथरस 15 अगस्त । उत्तराखंड के पीपलकोठी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से हाथरस के नवल नगर निवासी 47 वर्षीय दुर्लभ शर्मा की मौत हो गई। हादसे की सूचना देर शाम हाथरस स्थित उनके परिजनों को मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और नवल नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
दुर्लभ शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा नवल नगर के निवासी थे। वह एक कंपनी में लंबे समय से सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो संतानें हैं। वह अपनी मां आशा शर्मा के इकलौते बेटे थे। परिजनों के अनुसार, उत्तराखंड के पीपलकोठी क्षेत्र में हुए हादसे में दुर्लभ शर्मा सहित कुछ अन्य लोगों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही उनकी मां आशा शर्मा उत्तराखंड के लिए रवाना हो गईं।बी दुर्लभ की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के अनुसार, दुर्लभ ही घर का मुख्य सहारा थे। उनके निधन की खबर सुनकर आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। परिजनों ने बताया कि शव को आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन हाथरस लाया जाएगा। दुर्लभ शर्मा की मौत की खबर से पूरे नवल नगर में शोक का माहौल है।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








