Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जुलाई। श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सभा के चुनाव को निष्पक्ष एवं विधिवत तरीके से संपन्न कराने के लिए गठित चुनाव समिति ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए निर्वाचन संबंधी आवश्यक नियम एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव समिति के सदस्य रामअवतार अग्रवाल (एडवोकेट), विजय कृष्ण गर्ग, राकेश बंसल (हींग वाले), दीपेश अग्रवाल (सर्राफ) तथा देवेंद्र गोयल (रंग वाले) ने बताया कि श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय चुनाव के लिए 16 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। जबकि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक अग्रबंधु केवल एक ही पद के लिए नामांकन कर सकेगा। चुनाव समिति के अनुसार केवल वही व्यक्ति मतदान का पात्र होगा, जिसका स्वयं अथवा उसकी फर्म का नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा तथा जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होगी। मतदान केंद्र पर प्रवेश के लिए चुनावी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। यह प्रवेश पत्र किसी अन्य सदस्य को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। समिति ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, जो किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी चंदादाताओं को मतदाता पहचान पत्र शीघ्र ही कोरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री एवं संयुक्त मंत्री पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी विवाद या आपत्ति की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page